रुडकी, फरवरी 7 -- थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में जिम संचालक की मौत हो गई थी। आरोप है कि लापरवाही से कार चला रहे युवकों ने जिम संचालक को टक्कर मारने के बाद उसके ऊपर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए। मामले में शोरूम मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर साक्ष्य मिटाने और आरोपियों को भगाने में मदद करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुंडेट निवासी सुशील त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा मंजुल त्यागी रुड़की में जिम चलाता था। बीती 30 जनवरी की रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। होटल पैसिफिक के पास पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.