मिर्जापुर, फरवरी 6 -- मिर्जापुर। जिम कांड के मास्टरमाइंड समेत आठ आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड शुक्रवार को भी नहीं मिल पाई। देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए सीजेएम कोर्ट में रिमांड के लिए अपील की, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस को कस्टडी रिमांड नहीं मिली। वहीं पकड़े गए मौलाना समेत अन्य सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी की धारा की बढ़ोत्तरी की है। जिम की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण और धर्मांतरण मामले का पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। जो एक संगठित गिरोह बनाकर इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अब तक गिरोह के मास्टरमाइंड इमरान समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें एक मौलाना भी शामिल है। पुलिस ने इमरान को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसे पूछताछ और लखनऊ स्थित उसके फ्लैट से मोबाइल, लैपटाप, महत्वपूर्ण दस्तावेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.