देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। ट्रेजरी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से मरने के चार साल बाद तक एक सेवानिवृत्त शिक्षक के नाम से पेंशन भुगतान का मामला प्रकाश में आने के बाद अब जिम्मेदार सहायक लेखाकार के निलंबन की तैयारी है। गुरुवार को निलंबन के संस्तुति करते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई। साथ ही केस दर्ज कराने के लिए विधिक राय ली गई है। दिन भर कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में खलबली मची रही। गौरीबाजार विकास खंड के रसौली गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक बद्री नारायण राय का 18 नवंबर 2020 को निधन होने के बावजूद उनके नाम से पेंशन जारी होती रही। ट्रेजरी विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक शिक्षक हर साल नवंबर में कार्यालय आकर अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करते थे और पटल लिपिक इसका सत्यापन भी करता रहा। शिकायत के बाद इसकी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.