संभल, फरवरी 8 -- संभल। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले जहां प्रशासन तैयारियों के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। वहीं हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। जनपद में कांवड़ मार्गों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। लेकिन जिम्मेदारों को मानो कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा। मझावली से नेहटा होते हुए चंदौसी आने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सड़क और कंकड़-पत्थरों से भरा रास्ता कांवड़ियों की परीक्षा लेने को तैयार है। इसी तरह मालगोदाम रोड की स्थिति भी बेहद खराब है, जहां से होकर बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं। इन दोनों रास्तों से कांवड़ लेकर चलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। नंगे पांव कांवड़ उठाए श्रद्धालुओं के लिए ये रास्ते आस्था नहीं, बल्कि जोखिम बनते जा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शिकायतें होने के बावजूद अब तक सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.