कन्नौज, जनवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिस तरह से सौ शैय्या अस्पताल में हुए आपरेशन का मामला हाईप्रोफाइल हुआ, अब उसी रफ्तार के साथ वह खत्म होता नजर आ रहा है। विभाग जिम्मेदारों को बचाने के प्रयास में लग गया है। वहीं सिर्फ आउटसाइडर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की इतिश्री कर दी गई है। सौ शैय्या अस्पताल में 23 दिसंबर को सर्जन के बिना आउटसाइडर द्वारा एक महिला के आपरेशन से संबंधित मामले का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हुआ था। उसके बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया था। मामला प्रशासन के साथ-साथ शासन स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी, जिसमें छिबरामऊ के एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को शामिल किया गया था। उधर, सीएमओ ने दो डिप्टी सीएमओ को अस्पताल भेजकर पूरे ...