हरिद्वार, मार्च 20 -- भाजपा जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के साथ ही आशुतोष शर्मा का अंदरखाने संगठन में ही विरोध शुरू हो गया है। बजरंग दल और विश्व हिन्दू संगठन ने गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय के सामने ही उनका पुतला फूंका और नारेबाजी। वहीं संगठन के अंदर भी आशुतोष के विरोध में सुर उठने लगे हैं। पहले ही उनको जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर हरिद्वार में खेमेबाजी थी और उनके नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। नतीजा बजरंग दल की खुली बगावत से आशुतोष शर्मा को दो चार होना पड रहा है। बड़ा सवाल ये है कि शुरुआत में ही अपनों से जुझ रहे आशुतोष शर्मा अगले तीन साल संगठन की बागडोर कैसे संभालेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.