नई दिल्ली, मई 2 -- इंग्लैंड ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम में दो अनकैप्ड तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया है। यह दोनों तेज गेंदबाज हैं, सैम कुक और जॉर्डन कॉक्स। इंग्लैंड और जिम्बॉब्वे के बीच यह एकमात्र टेस्ट 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। यह मैच 2003 के बाद से जिम्बाब्वे का इंग्लैंड की धरती पर पहला टेस्ट है। इस मैच के साथ इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत होगी। इसमें 20 जून से भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच भी शामिल हैं। इस टेस्ट में मार्क वुड और क्रिस वोक्स को घायल होने के चलते मौका नहीं मिला। वहीं, जैकब बेथल को आईपीएल में व्यस्त होने के चलते टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। मध्यम गति के गेंदबाज कुक हाल के वर्षों में काउंटी क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.