आगरा, फरवरी 2 -- कोलकाता में हुई नेशनल स्कूली जिम्नास्टिक में एकलव्य स्टेडियम के प्रशिक्षु विकास यादव ने अंडर-19 आयुवर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में रजत पदक और पैरलल बार में कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। विकास के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, कोच जावेद तथा सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव ने हर्ष व्यक्त किया है। 31 जनवरी से दो फरवरी तक पुणे में हुई नेशनल स्कूली कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आगरा की प्रज्ञा शर्मा ने अंडर-17 आयुवर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। प्रज्ञा के पदक जीतने पर पुष्पेंद्र यादव, कोच जयवीर सिंह, डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, ललित पाराशर, शीतल अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.