बांका, जनवरी 21 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के केंदुआर पंचायत अंतर्गत डोमोडीह गांव में माघी काली पूजा के पावन अवसर पर नाट्य मंचन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फुल्लीडुमर उत्तरी के जिला परिषद सदस्य सह बिहार राज्य जिला परिषद संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में विश्वजीत दीपांकर ने कहा कि डोमोडीह में स्थापित माघी काली मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां प्रतिवर्ष सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में पूजा व मेला का आयोजन किया जाता है। जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नाट्य मंचन हमारी ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। जिसे जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नाटक के माध्यम से जहां समाज को...