चतरा, फरवरी 11 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। मलकपुर गांव में जिप सदस्य सरिता देवी के सराहनीय प्रयास से महज एक सप्ताह में ही जला ट्रांसफार्मर को बदला गया। इस मौके पर जिप सदस्य सरिता देवी समेत ग्रामीणों ने बुधवार को विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया है। उनके इस कार्य से ग्रामीणों ने जिप सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि जनता की सेवा में सदैव तत्पर हूं और रहूंगी ट्रांसफार्मर लगवाने में बिजली विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा है। इस मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...