हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिप सदस्य कुमकुम देवी के सौजन्य से विभिन्न गांवों के एक सौ जरुरतमंदों के बीच कंबल और शॉल का वितरण किया गया। क्षेत्र के कपका भूइयांटोली, खैरा, झींगीबराई, गैयपहाड़ी समेत आदि गांव में कंबल वितरण किया गया। इस दौरान बुधनी देवी, कलवा देवी, देवकी देवी , बढनी देवी, झनवां देवी, कमली देवी, बडकी देवी समेत आदि लोगों ने कंबल पाकर खुशी जताते हुए जिप सदस्य कुमकुम देवी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर भोपुल सिंह, मुंशी सिंह, ललिता देवी, राजदीप सिंह समेत आदि लोग मौजूद थे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.