बांका, फरवरी 13 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर पंचायत में शिक्षा और सामाजिक संवाद को सशक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अनुशंसा पर खासा धोला गांव में सार्वजनिक पुस्तकालय तथा खगड़ा में नवनिर्मित सार्वजनिक चौपाल का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शरद यादव ने पंचायत के उपमुखिया गीता रजक, वार्ड सदस्य वंदना देवी, रीना देवी, संगीता देवी, कुणाल भगत आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पुस्तकालय की स्थापना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समाचार-पत्र एवं अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। वहीं सार्वजन...