सिमडेगा, जनवरी 7 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के हेठमा के चापाबारी में जिप मद से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर गांव के पाहन द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग एवं उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा ने संयुक्त रुप से शिलापट्ट का अनावरण कर उपकेंद्र भवन का शिलान्यास किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को अब इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...