कौशाम्बी, जून 8 -- मारपीट के मामले में वार्ड नम्बर 26 की जिला पंचायत सदस्य के पति व उनके चार भाइयों पर क्रॉस केस दर्ज होने का मामला गरमाने लगा है। साथी सदस्य पूरी तरह से लामबंद हो गए हैं। सोमवार को वह एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इसी के साथ पुलिसिया कार्रवाई आगे बढ़ने पर आंदोलन के आसार भी नजर आने लगे हैं। सरायअकिल थाना क्षेत्र के जैतपुर पूरे हजारी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य शायमा देवी के पति जितेंद्र सरोज ने बताया कि दो जून को राजनैतिक रंजिश के चलते उन्हें व उनके भाई धर्मेंद्र सरोज को पीटा गया था। मामले में पिटाई के आरोपी व उसके दो बेटों के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में उसी रोज मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा पंजीकृत होते ही सियासी दुश्मन सक्रिय हो गए। विरोधियों ने समझौते का दबाव बनाने के लिए पांच जून को साजिश करके विपक्षी की पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.