रुद्रप्रयाग, नवम्बर 25 -- रुद्रप्रयाग जिला पंचायत बजीरा की सीट पर निर्वाचित सदस्य नीता देवी ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद उन्होंने अध्यक्ष से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट जो कि जिला पंचायत सदस्य भी है, उन्होंने भी निर्वाचित सदस्य को बधाई दी। बता दें कि जिला पंचायत बजीरा की सीट पर पूर्व में सदस्य निर्वाचित हुई महिला के आकस्मिक निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.