पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- गोरंगघाटी क्षेत्र के छाना पांडे में जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा ने खेल मैदान का शुभारंभ किया। रविवार को जिपं प्रशासक व भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र बोरा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलों की माला पहनाकर व ढोल-नगाड़ो के साथ स्वागत किया। बाद में विधिवत उन्होंने जिला पंचायत की ओर से निर्मित खेल मैदान का रीबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल मैदान अस्तित्व में आने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। बाद में जिपं प्रशासक ने गोरंगघाटी ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भी किया। यहां मोस्टमानो मेला कमेटी अध्यक्ष भगवान बिष्ट, ग्राम प्रधान हरीश पांडे, त्रिलोक बिष्ट, नवीन सिंह, प्रकाश जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बिष्ट, माला सौन, नरेंद्र रफ...