जमशेदपुर, जून 8 -- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शुक्रवार को कई स्कूलों की सूची जारी कर 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल बता दिया था। इसमें बताया गया था कि पूर्वी सिंहभूम के तीन स्कूलों समेत पूरे प्रदेश के सात स्कूलों में एक भी विद्यार्थी पास नहीं हो पाए हैं। अब पूर्वी सिंहभूम के इन तीनों स्कूलों ने शिक्षा विभाग के इन आंकड़ों पर आपत्ति जताते हुए इसे गलत बताया है। स्कूलों ने दावा किया कि शिक्षा विभाव द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए हैं, वे गलत हैं। वास्तविकता यह है कि जिन तीन स्कूलों में 100% विद्यार्थियों को फेल बताया गया है, उसमें से दो स्कूलों में 100% विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि तीसरे स्कूल का पास प्रतिशत 99% है। इन तीन स्कूलों में गवर्नमेंट हाईस्कूल बिरसानगर, माइकल जॉन गर्ल्स हाईस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.