समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- सिंघिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में शुक्रवार को बीससूत्री की निर्धारित बैठक पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण रद्द कर दी गई। यह जानकारी बीससूत्री अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड में विभिन्न विभागों में पदस्थापित पदाधिकारियों में से 12 महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। बीससूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताया है। साथ ही अनुपस्थित पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध कर विभागीय कार्रवाई के लिये डीएम से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सीओ, थानाध्यक्ष, कनीय अभियंता विद्युत,प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के शाखा प्रबंधक, प...