लखनऊ, जनवरी 6 -- -ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा 'विकसित भारत-जी राम जी कानून' : योगी -यूपी को इससे सर्वाधिक लाभ, रोजगार की नई गारंटी के साथ प्रदेश में लागू करेंगे -योगी बोले, जिन्होंने लंबे समय तक देश के संसाधनों पर डकैती डाली, जनता उनसे सवाल करेगी -मनरेगा के दौरान अधूरी व अस्थायी परिसंपत्तियां बनीं, फर्जी जॉब कार्ड, फर्जी हाजिरी की शिकायतें मिलीं, इसलिए लाया गया बदलाव -बायोमेट्रिक उपस्थिति, जियो-टैगिंग, सैटेलाइट इमेजरी, रियल टाइम मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग और डीबीटी के माध्यम से सीधा भुगतान होगा लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'विकसित भारत-जी राम जी कानून, 2025' कानून की खूबियां बताते हुए इस कानून का विरोध करने पर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग लंबे अर...