कानपुर, अक्टूबर 13 -- लाजपत नगर में डॉ. रेनू निगम के निवास पर स्वर्गीय डॉ. अनिल कुमार निगम की पुण्य स्मृति में सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध गायक योगेश भदौरिया और अनूप जलोटा के शिष्य प्रवीण सिंह ने जिनके हृदय श्री राम बसे और रघुवर तुमको मेरी लाज जैसी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कविता सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास और मीराबाई के पदों की सुन्दर प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। आपकी संगत हिमांशु निगम (ढोलक) एवं अभिव्यंजना (खंजरी) ने की। मधु द्विवेदी, वैष्णवी द्विवेदी, स्नेहा पांडे, सलमा खान, श्वेता सिंह, स्वाति शर्मा, अभिव्यंजना सिंह और डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. रेनू निगम ने भजनों और संकीर्तन द्वारा डॉ. अनिल कुमार निगम को श्रद्धांजलि अर्पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.