फतेहपुर, मार्च 23 -- यूपी के फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के 50 लाख के लेनदेन में दोषी पाए जाने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा नेता खुद एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे हैं। इसके अलावा उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर भी हमला बोला। कहा कि जिनके पास एक भी जमीन नहीं थी, वह तीन सौ बीघे जमीन के मालिक हो गए। तालाबों और सरकारी जमीनों पर कब्जे हो गए। €भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के आरोपों ने भाजपा को असहज कर दिया है। जिले के भाजपा नेता किसी भी तरह की बयानबाजी से बच रहे हैं। गेंद अब प्रदेश नेतृत्व के पाले में है। 50 लाख के लेनदेन के मामले में दोषी पाए जाने के बाद पार्टी मुखलाल पर क्या कार्रवाई करती है, यह तो बाद की बात है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने फिलहाल...