शामली, फरवरी 14 -- शहर के वीवी कालेज में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा समारोह में गुरुवार को तप कल्याणक की पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर जैन मुनि सौरभ सागर महाराज ने कहा कि तप कल्याणक हमें जिनेन्द्र भगवान की आराधना, त्याग करना सिखाता है, तप और आराधना से विकारों को दूर किया जा सकता है। दुख सुख में परमात्मा को नहीं भूलना चाहिए। शहर के वीवी कालेज में चल रहे पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन जैन मुनि सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में तप कल्याणक की पूजा अर्चना की गयी। जिसमंे बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सौरभ सागर महाराज ने कहा कि तप कल्याणक हमें जिनेन्द्र भगवान की आराधना, त्याग करना सिखाता है, तप और आराधना से विकारों को दूर किया जा सकता है। दुख सुख में परमात्मा को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ...