चतरा, अक्टूबर 6 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसियन का संगठन विस्तार करते हुए कान्हाचट्टी प्रखंड के हव्वाग गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीतू सिंह को झारखंड प्रदेश कार्यक्रम एसोसियन के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसियन के राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन की अनुशंसा के आलोक में प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के द्वारा किया गया है। इनके मनोनयन पर कान्हाचट्टी के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए जितेंद्र सिंह को बधाई दिया है। अपने बधाई संदेश में संतोष वर्मा ने कहा है कि जितेंद्र सिंह भाजपा के अनुभवी नेता हैं। इनके मंडल अध्यक्ष रहते हुए प्रखंड में पार्टी काफी सुदृढ़ व शसक्त हुआ है । इस तरह बधाई देने वालों में शशि तिवारी, विनय सिन्हा, सचिदानंद सिंह...