पटना, मई 11 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल प्रखंड के जदयू अध्यक्ष रहे जितेंद्र पटेल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा कि जितेंद्र पटेल पार्टी के कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से जदयू को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.