मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी का विस्तार कर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामभुवाल शुक्ला ने मंगलवार को नये पदाधिकारियों की सूची जारी की। किसान कांग्रेस के कार्यकारिणी में जितेंद्र चौबे और संजय दूबे को उपाध्यक्ष, उमाकांत सिंह, हरिशंकर सरोज व महेश तिवारी को महासचिव तथा राजेश मिश्रा को सचिव बनाया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष पद पर आनंद तिवारी की नियुक्ति की गई है। बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य जनार्दन पाठक, अर्चना चौबे, द्वारिका पाल, जिला महासचिव संजय पांडेय, अखिलेश मिश्रा, पूर्व जिला महासचिव श्रीराम पांडेय, जिला सचिव शकील अहमद, पंधारी पासी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवराज दुबे सम...