कटिहार, फरवरी 16 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड से सट्टे जितवारपुर गांव में सामुदायिक भवन बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व समाजसेवी सुरेश चौधरी ने किया। बता दे कि प्रखंड से सुदूर क्षेत्र जितवारपुर गांव अवस्थित है। जिसमें अल्पसंख्यक एवं महादलित्य परिवार से आते हैं। लगातार लोगों की सामुदायिक भवन के मांग वर्तमान विधायक से भी रखी गई है। इस संबंध में सुरेश चौधरी ने कहा कि जितवारपुर गांव प्रखंड से सुदूर क्षेत्र मैं रहने के कारण हमारे गांव को प्रशासन एव जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस गांव में अल्पसंख्यक समुदाय एवं महादलित परिवार के लोग बसे हुए हैं। प्रशासन से जनप्रतिनिधियों से लगातार हम लोगों की मांग रही है कि कम से कम एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए। तथा छूटे हुए लोगोंक...