गिरडीह, जून 26 -- गावां। खेल मैदान गावां में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रखंड की 10 टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें अंडर 17 बालक वर्ग के 2, बालिका वर्ग की 2 एवं अंडर 15 के बालक वर्ग के 3 व लिटिल चैंप्स बालक वर्ग के 3 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें से अंडर 17 बालक वर्ग से प्लस टू हाई स्कूल गावां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका में केजीबीवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 15 में बालक वर्ग से उमवि गोरियांचु प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लिटिल चैंप्स में उमवि बिरने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन, बीपीओ गंगाधर पांडेय ने किया। बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जितनी शिक्षा की जरूरत होती है उतन...