मोतिहारी, फरवरी 19 -- बनकटवा। सूखा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जितना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बीजबनी गांव से मंगलवार की रात छापेमारी कर तस्करी के लिए रखे 60.4 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया। वहीं मौके से गृहस्वामी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना थी कि नेपाल से प्रतिबंधित गांजा लाकर सीमावर्ती गांव बीजबनी में बैजू यादव के बैठका में रखा गया है। जहां से अन्यत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छापेमारी कर चार बंडल में रखे 60.4 किलो ग्राम प्रतिबंधित गांजे को बरामद कर लिया। इस मामले में जितना पुलिस ने बैजू यादव के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...