बागेश्वर, अगस्त 31 -- गरुड़। गरुड़ ब्लॉक के जिजोली के ग्राम प्रधान 46 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना पर गांव में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात घर पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों के साथ आनन फानन में उन्हें जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी के वाहन से सुबह करीब तीन बजे मोहन सिंह मेहता अस्पताल बैजनाथ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन के बार के ग्राम प्रधान रहे सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.