किशनगंज, सितम्बर 14 -- अपने संतान की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखती हैं जिउतिया व्रत सोमवार को पारण के साथ व्रत होगा पूरा दिघलबैंक। निज संवाददाता नहाय खाय के साथ तीन दिवसीय जिमुतवाहन(जिउतिया) पर्व शनिवार से शुरू हो गया। अपने संतान की दीर्घायु के लिए मनाये जाने वाला जीवित पुत्रिका पर्व को लेकर शनिवार को सप्तमी को नहाय खाय के बाद रविवार अष्टमी के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और नवमी सोमवार को पारण के साथ व्रत संपन्न हो जाएगा। शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड के अलग-अलग हिस्सों में जिउतिया व्रत के पहले दिन को नहाई खाई के साथ-साथ दिन भर महिलाएं रविवार को होने वाले जीमूतवाहन के पूजा के लिए सामग्रियों इकट्ठा करने में लगी रहीं। जिउतिया व्रत में नहाय खाय का विशेष महत्व होता है। महिलाएं इस दिन सुबह कई तरह के पारंपरिक वस्तुओं जैसे बांस तथा जीया के पत्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.