रांची, सितम्बर 15 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के बमरजा पंचायत स्थित पहाड़ टोली गांव में जिउतिया एवं करम पर्व के अवसर पर खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा पहुंचे। मौके पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने सभी ग्रामीणों को जिउतिया एवं करम पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में झामुमो जिला सचिव सुशील पाहन ने अपनी संस्कृति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया, जिससे उपस्थित लोग नाचने-गाने से खुद को रोक नहीं पाए। ग्रामीणों ने विधायक की उपस्थिति पर आभार जताया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख फिरोज, प्रवक्ता तौकीर आलम, उपेंद्र पाहन, लाल मुंडा, राजेश मुंडा और अजीत मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.