गया, सितम्बर 12 -- संतान की लंबी आयु के लिए किए जाने वाला व्रत जिउतिया (जीवित पुत्रिका व्रत) शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। रविवार को माताएं उपवास रखकर अपने संतानों की लंबी आयु के लिए प्रदोष काल (शाम) में राजा जीमूत वाहन की पूजा-अर्चना करेगी। सोमवार की सुबह पारण के साथ व्रत का समापन होगा। व्रत को लेकर गुरुवार से बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है। टावर चौक, जीबी रोड, ज्वेलरी की दुकानों में जिउतिया बनवाने और धागा में गूंथवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। सोमवार की सुबह 6:30 के बाद ही पारण करना होगा उत्तम आचार्य नवीचंद्र मिश्र वैदिक ने बताया कि जिउतिया का शनिवार को नहाय-खाय होगा। रविवार को माताएं उपवास रखकर व्रत की पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी आयु और सुखमय जीवन की कामना करेंगी। पूजा के बाद चिल्ही, सियारिन, राजा जीमूत वाहन की कथा सुनने का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.