रामपुर, दिसम्बर 2 -- डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मिलक ब्लाक में तैनात पंचायत सचिव मोहसिन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सचिव के द्वारा दो जिंदा दिव्यांग व्यक्तियों को मृत दिखाकर उनकी दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन रोकने पर की गई है। पीड़ित व्यक्तियों ने डीएम से शिकायत की थी। जन सुनवाई के दौरान दिव्यांग शमीम पुत्र नवीजान व अमीर अहमद पुत्र छिद्दन, निवासी ग्राम पंचायत रहसैना, तहसील मिलक ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वे पैरों से दिव्यांग हैं और दिव्यांगता/वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे थे। सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी मोहसिन ने उन्हें मृतक दिखाकर उनकी पेंशन रोक दी, जबकि दोनों वर्तमान में जीवित हैं। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रूप से खंड विकास अधिकारी मिलक को जांच के आदेश किए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.