नरकटियागंज, सितम्बर 27 -- बिहार के पश्चिम चंपारण में सड़क दुर्घटना में घायल महिला को कभी मृत तो कभी जीवित बताने में सरकारी अस्पताल जंग का मैदान बन गया। आक्रोशित भीड़ ने डॉक्टर की पिटाई कर दी तो अस्पताल के कर्मियों ने एक युवक(परिजन) का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक नरकटियागंज के पकड़ी ढाला गांव के समीप बाइक की ठोकर से एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी। आनन फानन में स्थानीय ग्रामीणों व महिला के परिजनों ने महिला को अस्पताल लाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की पहचान डीके शिकारपूर गांव निवासी कुंती देवी (52)के रूप में हुई है। अस्पताल द्वारा मृत महिला को एम्बुलेंस से घर भेजा जाने लगा। किन्तु महिला के परिजनों में महिला को जिंदा बताया जाने लगा। इ...