देवरिया, अगस्त 6 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिंदा महिला को सचिव और प्रधान ने मिलकर मृत घोषित कर दिया। अब वह कागज में जिंदा होने के लिए अधिकारियों का चक्कर लगा रही है। पेंशन रुकने पर जिंदा महिला के मृत होने की जानकारी मिली। उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। रामपुर कारखाना विकासखंड में ग्राम प्रधान और सचिव की कारगुजारियां कुछ कम नहीं है। पोखरभिंडा लाला ग्राम पंचायत निवासी बिंदु श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायती पत्र दिया है। दिए शिकायती पत्र के मुताबिक उनका वर्षों से वृद्धा पेंशन आता रहा है। बिना किसी कारण के पेंशन रुक जाने पर उन्होंने विकास भवन जाकर रुकने की जानकारी ली। विभाग ने उन्हें 2022 में ही मृत घोषित कर दिया था। इसके चलते उनका पेंशन बंद हो गया था। उन्होंने जिलाधिकारी से जिंदा होने के ...