नई दिल्ली, जुलाई 12 -- भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि लिवरपूल के फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर वह काफी भावुक हो गए और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जेमी स्मिथ का विकेट लेने के बाद उनकी प्रतिक्रिया पुर्तगाली फारवर्ड के प्रति श्रद्धांजलि थी। स्मिथ को आउट करने के बाद सिराज ने अपनी उंगलियों से '20' (लिवरपूल में जोटा की जर्सी नंबर जिसे अब रिटायर कर दिया गया है) का अंक बनाया और फिर इस फुटबॉलर के सम्मान में दोनों हाथ आसमान की ओर उठाए, जिनकी तीन जुलाई को स्पेन के जमोरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उनके भाई आंद्रे सिल्वा की भी जान चली गई थी। मोहम्मद सिराज ने कहा कि वह पिछले टेस्ट में ही इस फुटबॉलर के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करना चाहते थे, जिसे भारत ने 336 रन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.