वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 22 -- सहारनपुर में वेश बदलकर रहते पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस इकबाल भट्टी की सजा पूरी हो गई है। 17 साल जेल में रहने के बाद अब उसको पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। भट्टी वर्तमान में नोएडा जेल में बंद है। गृह मंत्रालय व पाक दूतावास के बीच वार्ता के बाद भट्टी के वतन वापसी पर निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में अब गृह मंत्रालय के आदेश का इंतजार है। आदेश जारी होने के बाद ही उसको जेल से बाहर निकाला जाएगा। पाक जासूस शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल को 17 साल पहले पटियाला से गिरफ्तार किया गया था। भट्टी के खिलाफ फर्जी तरीके से वोटर आईडी बनवाने, बैंक अकाउंट खुलवाने, राशन कार्ड बनवाने व सेना से जुड़े नक्शे आदि से संबंधित मामले थे। मूलरूप से पाकिस्तान निवासी शाहिद इकबाल सहारनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.