संभल, अक्टूबर 29 -- मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके बेटे समेत तीन लोगों पर दर्ज करोड़ों की ठगी के मामले में अब नया मोड़ आया है। हबीब के वकील ने पुलिस से रकम लौटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। आरोपियों पर करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। वकील की ओर से अब तक सिर्फ एक पीड़ित को दो लाख रुपये लौटाए गए हैं। पहले वकील ने भरोसा दिया था कि वह 26 अक्टूबर को संभल पहुंचकर सभी निवेशकों को पैसा लौटाएंगे, लेकिन तय तारीख पर नहीं आए। अब उन्होंने पुलिस से तीन दिन का और वक्त मांगते हुए कहा है कि सभी को उनकी रकम लौटाई जाएगी। जावेद हबीब और उनके बेटे ने वर्ष 2023 में शहर के रॉयल पैलेस में सेमिनार आयोजित कर लोगों को 50 से 75 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया था। दो साल बीतने के बाद भी रकम वापस न मिलने पर निवेशक एसपी कृष्ण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.