संवाददाता, अक्टूबर 13 -- Hairstylist Jawed Habib: मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शिकंजा कसता जा रहा है। संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र फूल सिंघा गांव निवासी मो. अथर और बिजनौर के सिओहारा निवासी गुलफ्शा की शिकायत पर शनिवार को भी दो और मुकदमे दर्ज हुए हैं। धोखाधड़ी में अब तक 32 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। संभल के रॉयल पैलेस में सितंबर 2023 में जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब ने सेमिनार किया था। आरोप है कि इसमें लोगों को दो से 20 लाख रुपये तक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया था। दो साल बीतने के बाद न तो उन्हें कोई मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम लौटाई गई। एसपी ने सीओ आलोक भाटी से मामले की जांच कराई और ठगी के संबंध में साक्ष्य सही साबित होने पर 23 सितंबर को रायसत्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.