पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में प्रतिबंध के बाद भी हरदोई ब्रांच नहर में मछलियों का धड़ल्ले से शिकार किया जा रहा है। शिकारियों ने झाल में ही जाल को लगा दिया है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। घुघंचाई थाना क्षेत्र के जमुनिया झाल हरदोई ब्रांच नहर में अवैध रूप से मछलियों का शिकार किया जा रहा है। जबकि हरदोई ब्रांच नहर में मछलियों के शिकार पर पाबंदी है। उसके बाद भी शिकारी मछलियों का शिकार बेधड़क होकर कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते मछलियों का शिकार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...