फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- फतेहपुर, संवाददाता। शहर में मुसीबत बने बंदरों से निजात दिलाने की मुहिम शुरू हो गई है। सोमवार को पुलिस लाइन इलाके में 60 बंदर मथुरा से आई टीम के जाल में फंस गए। जाल में भर कर सभी को जिले की सीमा से दूर 50 किमी बाहर छोड़ा जाएगा। सोमवार को टीम ने पुलिस लाइन पहुंचकर बंदरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सुबह से दोपहर तक टीम द्वारा यहां से करीब 53 बंदरों को पकड़ा गया। जिन्हे बड़े जाल में नगर पालिका के कैटल कैचर वाहन में रखा गया। बाद में टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया हालांकि यहां पर बंदरों की अधिकता के कारण पहले दिन महज सात बंदरों को पकड़ा जा सका। मथुरा से किस्मुद्दीन के नेतृत्व में समीर, इकबाल, मो.सामी की मौजूदगी में आई टीम का कहना है कि बंदर पकड़ने के दौरान बड़ी संख्या में बंदरों के एकत्र होने के चलते हमला करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.