रामपुर, अक्टूबर 30 -- रामपुर के तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में चल रही जांच में बुधवार को रामपुर से तीन गवाह डीआईजी रेंज कानपुर के समक्ष पेश हुए और उन्होंने बयान दर्ज कराए। मालूम हो कि विद्या किशोर शर्मा आजकल पीटीएस जालौन में तैनात हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर शासन पूरे मामले की पुन: जांच करा रहा है। रामपुर में सीओ सिटी रहे विद्या किशोर शर्मा पर भ्रष्टाचार के एक के बाद एक कई आरोप लगे थे। नवंबर 2021 में रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी। इस दौरान एक महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उसका आरोप था कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल के संचालक विनोद यादव और तत्कालीन इंस्पेक्टर गंज रामवीर यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले में पांच लाख की घूस लेते हुए तत्कालीन सीओ...