दरभंगा, दिसम्बर 26 -- 1962 के भारत-चीन और 1971 के भारत-पाक की लड़ाई में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले जांबाज सिपाही सूबेदार अभिराम ठाकुर का उनके पैतृक गांव रतनपुर में निधन हो गया। वे लगभग 84 वर्ष के थे। 1962 की लड़ाई में उनके पैर में गोली लगी थी। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके नाती ऋषु कुमार ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र साह, दरभंगा जिलाध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन नवल किशोर ठाकुर, मीडिया प्रभारी नायक दिनेश ठाकुर सहित कई पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.