लखनऊ, अप्रैल 8 -- गोरखपुर के रहने वाले ठेकेदार ब्रजेश सिंह ने जाली अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर केजीएमयू का टेंडर हासिल कर लिया। यह आरोप लगाते हुए केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर क्षितिज श्रीवास्तव ने चौक कोतवाली में ब्रजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक ब्रजेश सिंह गोरखपुर के रामपुर नयागांव गोरखनाथ के रहने वाले हैं। उनकी मेसर्स ब्रजेश सिंह के नाम से फर्म है। निर्माण विभाग की ओर से केजीएमयू में निविदा निकाली गईथी। 15 मार्च 2024 को ब्रजेश सिंह ने टेंडर के लिए आवेदन किया था। उसमें जारी अनुभव प्रमाणपत्र लगाया था। अनुभव प्रमाणपत्र सात अक्टूबर 2022 को अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग देवरिया की ओर से जारी किया गया था। इस प्रमाणपत्र के बल पर ब्रजेश सिंह ने टेंडर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.