मधुबनी, फरवरी 19 -- मधुबनी। पाकिस्तान में छपे नकली नोट नेपाल के रास्ते भारतीय बाजार में लाकर खपाने के आरोप में गिरफ्तार अबुल इनाम उर्फ लादेन से आईबी अधिकारी ने पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे।‌ इंटेलिजेंस ब्यूरो के दो अधिकारी मंगलवार शाम बासोपट्टी थाना पहुंचकर उससे अलग-अलग पूछताछ की। आईबी अधिकारीयों ने शहर के कोतवाली चौक निवासी लादेन से कई सवाल किए। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा दिए गए जवाब को नोट किया गया। जानकारी के अनुसार आईबी अधिकारी ने पाकिस्तान से जाली नोट की खेप भारत आने तथा भारत में नकली नोट खपाने के गिरोह में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की। गिरोह में शामिल पाकिस्तानी नागरिक अंसारी उर्फ मस्तान के बारे में कई जानकारी ली। भारत एवं नेपाल में उसके ठिकानों को लेकर भी सवाल किया गया। आईबी अधिकारी ने कर...