धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जाली कागजात बना कर जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए धनसार थाना में पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भूली डी ब्लॉक अस्पताल के पास रहने वाले व ब्लैक डायमंड एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड के इंचार्ज सुजीत कुमार ने विजय कुमार सिंह और उनके पुत्र अमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सुजीत ने पुलिस को बताया कि जमीन धनसार इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की है। इस जमीन को मधु अग्रवाल ने खरीदी थी। वह मधु अग्रवाल की अटर्नी होल्डर हैं। मधु अग्रवाल और उनके पति शरद अग्रवाल कोलकाता में व्यवसाय करने लगे तो दोनों पिता पुत्र ने इसका फायदा उठाते हुए जाली दानपत्र के माध्यम से इस जमीन का नगर निगम का होल्डिंग टैक्स और बिजली कनेक्शन अपने नाम से करा लिया। अब दोनों आरोपी 50 लाख रुपए रंगदारी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.