गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर आंबेडकर रोड स्थित सेंट्रल मार्केट में रहने वाले युवक से सवा दो लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने शुरूआत में ऑनलाइन कार्य कराकर पीड़ित को पैसे दिए और फिर प्रीपेड टास्क के नाम पर रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने नगर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। खाते और मोबाइल नंबरों की मदद से ठगों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। आंबेडकर रोड पर पुरानी सब्जी मंडी के पास सेंट्रल मार्केट में रहने वाले सुनील का कहना है कि 28 जनवरी को अनजान नंबर से उनके व्हॉट्सऐप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को एक कंपनी का रूक्रूटर बताया और उन्हें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। उनके द्वारा सहमति जताने पर आरोपी ने उन्हें ऑनलाइन कार्य द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.