जहानाबाद, अप्रैल 10 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित ऊंटा मोड़ के समीप संचालित उज्जीवन बैंक के एटीएम में एक व्यक्ति के साथ जालसाजी कर जालसाजों ने उनके खाते से 74 हजार रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में केंदूई गांव के निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को सूचना दिया है। पेशे से टेंपो ड्राइवर ऊक्त युवक ने पुलिस को बताया है कि वह उज्जीवन बैंक के पास एटीएम में रुपए निकालने के लिए गए थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में उनके खाते से कई बार में 74 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आना शुरू हो गया, तब उनका माथा ठनका। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उज्जीवन बैंक के पास एटीएम में पूर्व में भी कई लोग जलसाजों के शिकार हो चुके हैं। उनके खाते से रुपए की अवैध निकासी की गई है। इससे संबंधित मामले थाने में दर्ज है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.