मऊ, नवम्बर 27 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली की साइबर टीम ने काफी प्रयास के बाद जालसाजी के शिकार दो पीड़ितों के खाते में 1.24 लाख रूपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। गुरुवार को पीड़ितों को बुलाकर खाते में पैसा वापस करने का प्रमाण दिया। वहीं पीड़ितों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। सुषमा निवासी हड़हुआ मानिकपुर थाना घोसी जनपद मऊ और राम अवध सिंह निवासी उमरपुर थाना घोसी के साथ साइबर फ्रॉड खाते से पैसा ट्रांसफर कर लिया था। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ितों ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। थाना घोसी में नियुक्त साईबर टीम उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह नोडल अधिकारी, उपनिरीक्षक दिनेश यादव सहायक नोडल अधिकारी, हेड ऑपरेटर अरविंद यादव, महिला आरक्षी काजल सिंह व महिला आरक्षी पुष्पलता पांडेय द्वारा तत्काल कार्रवाई करके साईबर ठगी के शिकार दोनों पीड़...