जहानाबाद, अप्रैल 29 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जालसाजी एवं अन्य धाराओं में अभियुक्त बनाए गए एक शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदनगंज प्रखंड के देवनंदन इंटर विद्यालय बंधुगंज के शिक्षक प्रवीण कुमार के विरुद्ध जहानाबाद नगर थाना में कांड संख्या 840/ 2022 दर्ज था। इस मामले में 24 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर उन्हें 2 अप्रैल को जमानत पर रिहा किया गया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संशोधन नियमावली 2024 के तहत उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए संचालन पदाधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.